Thursday, March 10, 2011

142 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई। शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 141.97 अंकों की गिरावट के साथ 18,327.98 पर और निफ्टी 36.60 अंकों की गिरावट के साथ 5,494.40 पर बंद हुए।

बम्बई स्टाक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 39.11 अंकों की गिरावट के साथ 18,430.84 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.90 अंकों की गिरावट के साथ 5,516.10 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखने को मिली। मिडकैप 4.93 अंकों की गिरावट के साथ 6,599.79 पर और स्मालकैप 19.96 अंकों की गिरावट के साथ 7989.69 पर बंद हुए

No comments: